दुनिया की तीन सबसे बड़ी इकॉनमी USA, China, और Germany हैं। तीसरे नंबर पर पिछले साल तक Japan की इकॉनमी हुआ करती थी, लेकिन लगातार दो तिमाहियों में गिरावट के बाद जापान की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है। इस वजह से अब वह तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर आ गई है। अब तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी जर्मनी है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जापान की इकॉनमी का रैंक गिरा हो। इससे पहले 2010 में जापान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी था। लेकिन, चीन की अर्थव्यवस्था बढ़ने के कारण जापान दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया था। अक्टूबर 2023 में IMF ने अंदाज़ा लगाया था कि जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनेगी। और वही हुआ। जापान को ओवरटेक कर जर्मनी तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन चूका है।
आपको बता दें कि अगर लगातार दो तिमाहियों में किसी भी देश की इकोनॉमी सिकुड़ती है तो उसे मंदी माना जाता है। जापान के कैबिनेट ऑफिस की जानकारी के हिसाब से उस देश की GDP 2023 के आखिरी तीन महीनों में, एक साल पहले की तुलना में उम्मीद से ज्यादा 0.4% सिकुड़ी है। इसकी एक मुख्य वजह डॉलर के मुकाबले येन में लगातार कमजोरी है। और इस कमज़ोरी के कारण एक्सपोर्ट से होने वाले मुनाफे कम हो गए हैं। इसके अलावा जापान लेबर की कमी और लो बर्थ रेट से भी जूझ रहा है।
दुनिया की 10 बड़ी इकॉनमी
- यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका (USA)
- चीन (China)
- जर्मनी (Germany)
- जापान (Japan)
- भारत (India)
- यूनाइटेड किंगडम (United kingdom)
- फ्रांस (France)
- इटली (Italy)
- ब्राज़ील (Brazil)
- कैनडा (Canada)
More Stories
वडोदरा के अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने मचाया हंगामा
अमरेली में रात के अंधेरे में शेरनी ने किया आवारा पशु का शिकार
Bigg Boss OTT Season 3 में नजर आ सकती हैं एक्ट्रेस डेलबर आर्या