चंद्रयान-3 के चांद पर सॉफ्ट लैंडिग करने के बाद अब इस रेस में जापान भी शामिल हो गया है। जापान की स्पेस एजेंसी ने 7 सितंबर यानी आज सुबह अपना मून मिशन लॉन्च किया। मून मिशन स्नाइपर लैंडर के साथ H2-A रॉकेट तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से स्थानीय समयानुसार सुबह 8:42 बजे लॉन्च किया गया। इसके तीन से चार महीने में चंद्रमा की ऑर्बिट में पहुंचने और अगले साल जनवरी में लैंड करने की उम्मीद है।
इसकी लॉन्चिंग डेट पहले 26 अगस्त थी। बाद में 28 अगस्त की गई, लेकिन खराब मौसम की वजह से जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने इसकी लॉन्चिंग टाल दी थी।
चांद की सतह पर लैंडिंग की जापान की यह पहली कोशिश होगी। हालांकि, मई महीने में एक प्राइवेट जापानी कंपनी ने चांद पर उतरने की कोशिश की, जिसमें उसे असफलता मिली।

More Stories
हमले से पहले ज़िपलाइन ऑपरेटर ने क्यों कहा ‘अल्लाह-हू-अकबर’? जानिए कौन है मुजम्मिल और क्या है उसकी पूरी कहानी
आतंक के खिलाफ आर-पार की तैयारी ; मोदी ने सेना को दी खुली छूट, सुरक्षा मामलों पर आज सुपर कैबिनेट समेत 4 बड़ी बैठकें
चार धाम यात्रा 2025 का भव्य शुभारंभ ; गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, भक्ति में डूबा उत्तराखंड