CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024
selfie

Aditya L1: भारत के सौर मिशन आदित्य एल1 ने ली सेल्फी, इसरो ने सोशल मीडिया पर साझा की अद्भुत तस्वीर

07-09-2023

बीते शनिवार को लॉन्‍च हुए भारत के पहले सौर मिशन आदित्‍य एल-1 (Aditya-L1) की यात्रा जारी है। 120 दिनों के सफर पर निकली देश की पहली स्‍पेस बेस्‍ड ऑब्‍जर्वेट्री फ‍िलहाल पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रही है। इस दौरान ‘आदित्‍य’ ने अपनी पहली सेल्‍फी ली है। साथ ही पृथ्‍वी और चंद्रमा को कैमरे में कैद किया है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने एक वीडियो की शक्‍ल में यह जानकारी शेयर की है।
सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर एक पोस्‍ट में इसरो ने लिखा है कि आदित्य-एल1, सूर्य-पृथ्वी के L1 पॉइंट के लिए निर्धारित है। इसने सेल्‍फी ली है और पृथ्वी व चंद्रमा की इमेजेस को कैप्‍चर किया है। इसरो ने 26 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें आदित्‍य की सेल्‍फी व चांद-पृथ्‍वी को देखा जा सकता है। सेल्‍फी और इमेज 4 सितंबर को ली गई थीं। उसके ठीक एक बाद आदित्‍य एल-1 की कक्षा में बदलाव किया गया था। फ‍िलहाल आदित्‍य की पृथ्‍वी से न्‍यूनतम दूरी 282 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 40 हजार 225 किलोमीटर है।

‘आदित्य एल1′ की कक्षा में नया बदलाव 10 सितंबर 2023 को रात लगभग ढाई बजे किया जाएगा। देश की पहली स्‍पेस बेस्‍ड ऑब्‍जर्वेट्री ‘आदित्य एल1′ पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन पॉइंट (एल-1) में रहकर सूर्य के बाहरी वातावरण को स्‍टडी करेगी। इसी महीने दो तारीख को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से ‘आदित्य एल1′ का सफल लॉन्‍च किया गया था। सैटेलाइट के ऑर्बिट में पहला बदलाव 3 सितंबर को किया गया था। अभी इसे कई प्रक्रियाओं से गुजरना है। मिशन के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट इसे सूर्य के नजदीक पहुंचाना होगा।

जिस एल1 पॉइंट पर ये जाएगा, वह सूर्य और पृथ्‍वी की कुल दूरी का सिर्फ 1 फीसदी है। यह एक ऐसी जगह है, जहां से सूर्य पर हर पल नजर रखी जा सकेगी।