CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   11:23:44

देश में इस बार कैसा रहेगा मानसून! भारतीय मौसम विभाग ने जताया अनुमान

देश में इस बार कैसा रहेगा मानसून का हाल इसका अनुमान भारतीय मौसम विभाग ने लगाया है। भारतीय मौसम विभाग ने आज सोमवार को बताया कि इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहेगा। मौसम विभाग 104 से 110 फीसदी के बीच बारिश को सामान्य से बेहतर मानता है। यह फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

IMD ने बताया कि 2024 में 106% यानी 87 सेंटीमीटर बारिश हो सकती है। 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर यानी 86.86 सेंटीमीटर होता है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।

इससे पहले 9 मार्च को प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट ने सामान्य मानसून का अनुमान जारी किया था। यानी जून से सितंबर तक 4 महीने में 96 से 104% के बीच बारिश हो सकती है।

भारत में आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल के रास्ते आता है। 4 महीने की बरसात के बाद यानी सितंबर के अंत में राजस्थान के रास्ते इसकी वापसी होती है।

20 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान है, जिसमे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र , गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, प.बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षदीप, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव शामिल है

वहीं 4 राज्यों में सामान्य बारिश का अनुमान है, जिसमें छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।

जबकि 6 राज्यों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है, जिसमें ओडिशा, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों के नाम शामिल है।