रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार को स्टार रेसलर विनेश फोगाट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।उनपर टोक्यो ओलिंपिक के दौरान बदतमीजी का आरोप लगाया गया है।विनेश के अलावा सोनम मलिक को भी नोटिस जारी किया गया है।दोनों ही रेसलर टोक्यो ओलिंपिक में खास कमाल नहीं कर पाईं थी।
विनेश फोगाट टोक्यो ओलिंपिक में मेडल की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।वह क्वार्टरफाइनल में ही बाहर हो गई थी।दुनिया की नंबर 1 पहलवान विनेश फोगाट को महिलाओं के 53 किग्रा वेट लिफ्टिंग के क्वार्टर फाइनल में हार मिली थी।विनेश को बेलारूस की पहलवान वैनेसा कलाडजिंस्काया ने शिकस्त दी थी।
More Stories
भाषा बांटती नहीं भारत को .. फिर क्यों खींची लकीरें ?
कब सुधरेंगे मणिपुर के हालात? जानिए इतिहास और वर्तमान स्थिति
Bihar Budget 2025: महिलाओं, किसानों और शिक्षा पर विशेष ध्यान