एशियन गेम्स से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। देश की होनहार महिला खिलाड़ी स्प्रिंटर दुती चंद पर चार साल का बैन लग गया है। दुती डोप टेस्ट में फेल हो गईं थी। इस वजह से उन पर बैन लगाया गया है।
भारतीय एथलीट दुती चंद पर चार साल तक प्रतिबंध लगाया गया है। दुती का डोपिंग टेस्ट हुआ था। इसमें सिलेस्टिक एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्यूलेटर (SARMs) पाया गया था। दुती पर लगा चार साल का बैन जनवरी 2023 से माना जाएगा।
दुती भारत की एक बेहतरीन एथलीट हैं। वे एशियन गेम्स 2018 में 100 मीटर और 200 मीटर में दो गोल्ड मेडल देश के लिए जीत चुकीं हैं। इससे पहले उन्होंने एशियन चैंपियंशिप 2013 में पुणे में ब्रॉन्ज मैडल जीता था। वे 2017 में भुवनेश्वर में भी ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार