CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने पर चीन पर भारत का पलटवार

05-04-2023, Wednesday

चीन के ऐसा करने से हकीकत नहीं बदलेगी : भारत

भारत ने अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदलने की चीन की हरकत का विरोध किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- हमारे सामने चीन की इस तरह की हरकतों की रिपोर्ट्स पहले भी आई हैं। हम इन नए नामों को सिरे से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का आतंरिक हिस्सा था, हिस्सा है और रहेगा। इस तरह से नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलेगी।

इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे। चीन अरुणाचल को ‘दक्षिणी तिब्बत’ का हिस्सा बताता है। उसका आरोप है कि भारत ने उसके तिब्बती इलाके पर कब्जा करके उसे अरुणाचल प्रदेश बना दिया है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गलवान के बाद चीन को क्लीन चिट देने का नतीजा देश भुगत रहा है।