CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Friday, September 20   8:30:30

वर्ल्डकप में आज इंडिया और बांग्लादेश का मुकाबला

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी गुरुवार 19 अक्टूबर को भारत का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जा रहा है।आज का मैच जीतकर टीम इंडिया लगातार चौथा मैच जीत सकती है, टीम के पास न्यूजीलैंड को पीछे कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी आने का मौका है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगर आज शतक लगाते हैं तो उनका वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार तीसरा शतक होगा। रोहित ने इससे पहले 2015 (मेलबर्न) में 137 रन और 2019 (बर्मिंघम) में 104 रन की पारी खेली थी।