CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Wednesday, February 12   1:05:10

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में बवाल, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, राहुल गांधी पर केस दर्ज

असम के गुवाहाटी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरे सामने आई थी। शहर में यात्रा की इजाजत न मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में ये जबरदस्त झड़प हुई, जिसके बाद अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है… ये तो इनका(भाजपा) डराने का तरीका है… हमारा न्याय का संदेश गांव-गांव में जा रहा है क्योंकि जनता पूछ रही है कि ये क्या हो रहा है?…साफ है कि विपक्ष की लड़ाई कौन लड़ रहा है…”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, “मैंने असम पुलिस के DGP को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। ये कार्यकर्ता गुवाहाटी में जाना चाहते थे। इन लोगों को शहर में प्रवेश करने से ठीक पहले ही पुलिस बल द्वारा रोका जा रहा था।

इस झड़प में कांग्रेस का कहना है कि पुलिस के लाठीचार्ज में असम के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, विधानसभा के नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया भी जख्मी हुए हैं।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ” …महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता हो। यह केवल असम में नहीं हो रहा है… आपसे कहा जा रहा है कि आपको RSS और इस पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए… आपसे कहा जा रहा है कि आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता… “

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “भाजपा सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा। भाजपा सरकार समझ नहीं पा रही है कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है…”

वहीं दूसरी ओर मैसूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सरकार द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।