CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 8, 2023
tirath-e1615357403986

पहले फटी जीन्स, फिर प्रधानमंत्री की तुलना भगवान राम से, और अब भारत पर अमेरिका का राज… अपने ही बयानों पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह हुए ट्रोल

22 Mar. Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह लगातार विवादों में घिरे हुए हैं। यह विवाद खुद उनके द्वारा दिए गए बयानों से खड़ा हुआ है। पहले रावत के लड़कियों के फटी जींस पहनने पर कमेंट करने से विवाद खड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से कर दी थी। लेकिन अब उनके एक बयान ने फिर विवादों में उन्हें ला खड़ा किया है।

रावत ने कहा, ‘ कौन जानता है कि इस दौरान नरेंद्र मोदी की जगह भारत का कोई और प्रधानमंत्री होता तो क्या होता। हम बुरी स्थिति में होते। लेकिन प्रधानमंत्री ने हमें राहत दी है।’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, अन्य देशों की तुलना में भारत कोरोना के संकट का बेहतर प्रबंधन कर रहा है। अमेरिका जिसने हमें 200 वर्षों तक गुलाम बना कर रखा और दुनिया पर राज किया, महामारी के दौरान संघर्ष कर रहा है। अमेरिका में 3,75 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इटली में, दुनिया में सबसे अच्छे स्वास्थ्य सुविधा होने के बावजूद 50 लाख लोगों ने अपनी जान गवाई है। और एक ओर लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है।

रावत ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को बचाने का काम किया है और उनकी दिशा निर्देश के अनुसार मास्क पहनना, सैनिटाइजिंग करना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है।

वहीं इसे लेकर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा, ‘बस एक और भाजपा नेता ने हमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मूल्य के बारे में याद दिलाया।’