CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 19, 2024

गुजरात बोर्ड के स्कूल में पहली से तीसरी कक्षा में पढ़ाई जाएगी अंग्रेजी

07-06-22

Gujarat में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 का 13 जून से आगाज होने वाला है। इससे पहले गुजरात सरकार ने एक अहम घोषणा की है। राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वाघाणी ने सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान किया कि अब से राज्य के हर माध्यम के स्कूल में पहली से लेकर तीसरी कक्षा तक में बच्चों को English विषय पढ़ाया जाएगा। पत्रिका ने इस संबंध में यह खबर सबसे पहले गत 21 फरवरी को प्रकाशित की थी। अंग्रेजी विषय पढ़ाना हिन्दी, गुजराती, मराठी, ओडिया सहित सभी माध्यमों के स्कूल के लिए लागू होगा। इन स्कूलों में पहली और दूसरी कक्षा में बच्चों को मौखिक रूप से अंग्रेजी विषय की शिक्षा दी जाएगी। जबकि तीसरी कक्षा में बच्चों को पुस्तकों के जरिए अंग्रेजी विषय पढ़ाया जाएगा। पुस्तकें अंग्रेजी के शब्दों और चित्रों वाली होंगी, जिनके जरिए बच्चों को अंग्रेजी भाषा पढ़ाई जाएगी।
इस निर्णय का अमलीकरण को लेकर फिलहाल शिक्षा मंत्री की ओर से कोई स्पष्टता नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो इसी शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से यह निर्णय लागू कर दिया जाएगा। अंग्रेजी माध्यम के प्रति अभिभावकों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है।