CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

एकनाथ शिंदे के पास 49 विधायकों की ताकत,महाशक्ति भी उनके साथ

24-06-22

गुवाहाटी में ठहरे महाराष्ट्र के बागी मंत्री एकनाथ शिंदे से अब तक 49 विधायक जुड़ चुके हैं। एक वीडियो में शिंदे उनसे कहते दिख रहे हैं कि एक महाशक्ति राष्ट्रीय पार्टी हमारे पीछे है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर विधायक वापस आते हैं तो पार्टी NCP और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने के लिए तैयार है। वहीं, शरद पवार ने कहा कि बागी विधायकों को कीमत चुकानी पड़ेगी।

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शिंदे तमाम विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यहां शिंदे ने विधायकों से कहा कि हमारे हर निर्णय के साथ एक महाशक्ति, राष्ट्रीय दल खड़ा है। एकनाथ का इशारा भाजपा की ओर था।

इधर, रात करीब साढ़े 9 बजे गुवाहाटी के रेडिसन होटल में 7 लोग और पहुंचे हैं। इनमें दो एमएलए और 1 एमएलसी हैं। बाकी इनमें स्टाफ हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों की संख्या और बढ़ सकती है।

वहीं, शिवसेना के नवनियुक्त विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।