CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

इजराइल-फिलिस्तीन के बीच मिस्र ने कराया सीजफायर

15-05-2023, Monday

अमेरिका और UN ने माना धन्यवाद

गाजा से हजारों इजराइलियों को निकाला गया

इजराइल और फिलिस्तीन के इस्लामिक जिहाद संगठन के बीच मिस्र ने सीजफायर कराया है। हफ्ते भर तक चली हिंसा में फिलिस्तीन के 33 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें 12 आम नागरिक भी शामिल थे। इस सीजफायर को लेकर अमेरिका और UN ने मिस्र को धन्यवाद दिया।इजराइल के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जाकी हनेगबी ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी के प्रयास अहम रहे हैं। सीजफायर में सिर्फ मिस्र नहीं बल्कि अमेरिका के अधिकारियों ने भी अहम भूमिका निभाई। वहीं, इजराइल सीजफायर के बावजूद गाजा के पास के इलाकों से इजराइलियों को निकाल रहा है। उन्हें होटल, हॉस्टल और गेस्ट हाउस में रखा जा रहा है। डिफेंस मिनिस्टर योआव गैलांट ने बताया कि ये काम एक ऑपरेशन के तहत किया जा रहा है। जिसे ‘गस्ट ऑफ विंड’ नाम दिया गया है।