CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

भूकंप से हिला अफगानिस्तान, एक हजार से ज्यादा की मौत

23-06-22

अफगानिस्तान में सोमवार रात करीब डेढ़ बजे आए तेज भूकंप ने कई गांव तबाह कर दिए। इससे एक हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। 1,500 से ज्यादा घायल हैं। भूकंप का सेंटर अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था। इसकी तीव्रता 6.1 रही। इसके झटके पाकिस्तान के पेशावर, इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई शहरों में भी महसूस हुए। यहां एक शख्स की मौत की खबर है।

अफगानिस्तान मे आए भूकंप से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कम से कम 1000 लोगों की जान गई है, जबकि 1500 से ज्यादा घायल हो गए। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था।

दूसरी तरफ, यूरोपियन मेडिटरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि इस भूकंप का असर 500 किलोमीटर तक के दायरे में था। इस वजह से अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान और भारत में भूकंप का झटके महसूस किए गए।