CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 8   7:03:51

दाऊद का 15 हजार का प्लॉट 2 करोड़ में नीलाम, जानें इसकी खासियत

भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की चार प्रॉपर्टी शुक्रवार (5 जनवरी) को नीलाम हुईं। 15 हजार के बेस प्राइज वाली एक प्रॉपर्टी को सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपए में खरीदा गया।

दाऊद के सभी प्लॉट महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के मुंबके गांव में थे, जहां उसने अपना बचपन बिताया था। इनकी नीलामी स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम (SAFEMA), NDPS अधिनियम-1985 और बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम-1998 के तहत हुई।

5 जनवरी को दाऊद के 4 प्लॉट नीलाम होने थे। जिसमें से दो को कोई खरीदार नहीं मिला। उसका 1730 वर्ग मीटर का एक एग्रीकल्चरल प्लॉट 3 लाख 28 हजार रुपए में नीलाम हुआ। इसका रिजर्व प्राइज 1 लाख 56 हजार 270 रुपए था। वहीं, 170.98 वर्ग मीटर का प्लॉट 2 करोड़ 1 लाख रुपए में बिका। इसका रिजर्व प्राइज 15 हजार 440 रुपए था।