CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024
aditya l1

एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा ISRO, जानें Aditya-L1 के लिए क्यों है खास आज का दिन

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) का Aditya-L1 स्पेसक्राफ्ट के लिए आज बेहद अहम दिन माना जा रहा है। आज Aditya-L1 125 दिनों में 15 लाख Km का सफर तय करने के बाद सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) तक पहुंच जाएगा। आज शाम लगभग 4 बजे इसके हेलो ऑर्बिट में पहुंचने की उम्मीद है।

स्पेसक्राफ्ट में 440N लिक्विड अपोजी मोटर (LAM) लगी है जिसकी मदद से Aditya-L1 को हेलो ऑर्बिट में इंसर्ट किया जाएगा। यह मोटर इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) में इस्तेमाल की गई मोटर के समान है। इसके अलावा, आदित्य-L1 में आठ 22N थ्रस्टर और चार 10N थ्रस्टर हैं, जो इसके ओरिएंटेशन और ऑर्बिट को कंट्रोल करने के लिए जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें – आदित्य L1 ने खींचीं सूर्य की पहली फुल डिस्क तस्वीरें

L1 अंतरिक्ष में एक अनोखा स्थान है जहां पृथ्वी और सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्तियां संतुलित होती हैं। हालांकि, L1 तक पहुंचना और स्पेसक्राफ्ट को इस ऑर्बिट में बनाए रखना कॉम्प्लेक्स टास्क है। L1 का ऑर्बिटल पीरियड लगभग 177.86 दिन है।