CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला साइक्लोन मोका

12-05-2023, Friday

बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर बढ़ेगा चक्रवात

135 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मोका तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर यह तूफान गंभीर हो गया। गुरुवार देर रात इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी के मध्य में पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम-उत्तरपश्चिम में 510 किमी की दूरी पर था।मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह को तूफान की तीव्रता और बढ़ जाएगी। इस दौरान 135 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। IMD ने तूफान के बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर जाने का अनुमान लगाया है।