11-05-2023, Thursday
बंगाल, ओडिशा समेत तटीय इलाकों में बारिश की आशंका
70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मोका आज 11 मई से एक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई को तूफान और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस दौरान बंगाल, ओडिशा समेत तटीय इलाकों में बारिश की आशंका है। साथ ही 70 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया है कि मोका तूफान से 10 या 11 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 70 किलेामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद गुरुवार को तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। संभावना है कि 14 मई को बांग्लादेश-म्यांमार तटों पर जाने से पहले यह और ज्यादा खतरनाक हो जाए।
More Stories
Weather update: 1921 के बाद से देश में सबसे गर्म अप्रैल महीना, देश में कई जगहों पर पारा 43 डिग्री के पार
अहम मुद्दे छोड़ मंगलसूत्र और मुस्लिम लीग पर छिड़ी देश की सियासत, जानें कांग्रेस के मैनिफेस्टो का सच
प्रियंका गांधी ने दिया पीएम के ‘मंगलसूत्र’ वाले बयान का जवाब, कहा-‘मंगलसूत्र’ का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं करते