गुजरात के अरवल्ली में प्रसिद्ध यात्रा धाम शामलाजी है, जहां होली के मौके पर मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।
गुजरात की अरावली जिले के यात्रा धाम शामलाजी में होली धुलेटी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा, ऐसे में दर्शन के समय का ऐलान कर दिया गया है।
फागुन सुद पूनम को शामलाजी का मंदिर सुबह 6:00 बजे खुल जाएगा। सुबह 6:45 पर मंगला आरती और 8:30 बजे श्रृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11:30 बजे भगवान कालिया ठाकोर को राजभोग धराया जाएगा। 11:30 से 12:15 तक मंदिर के पट बंद रहेंगे। दोपहर 12:15 बजे राजभोग आरती के बाद सवा दो बजे तक भगवान शयन करेंगे। शाम 6:30 बजे संध्या आरती की जाएगी और रात 8:15 बजे शयन आरती के बाद 8:30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा