गुजरात के कई शहर – जिलों में बिन मौसम हुई बारिश से किसानों को फिर एक बार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
गुजरात ने एक बार फिर मौसम की मार झेली है, फिर एक बार यहां कई शहर जिलों में बिन मौसम बारिश दर्ज हुई है।बिन मौसम हुई बारिश से तैयार फसल को नुकसान हुआ है। गुजरात के अरवल्ली जिले में भी बिन मौसम बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।यहां किसानों ने गेहूं मक्का सौंफ अरंडी जैसी फसल तैयार कर ली थी और फसल काटने के वक्त ही तेज हवाओं और ओलों के साथ बारिश हो जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है।
गुजरात के अरवल्ली जिले में बिन मौसम बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है, ऐसे में बायड विधायक धवलसिंह झाला ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर किसानों को हो रही नुकसानी की भरपाई के लिए उन्हें आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा