CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

आज धनतेरस पर 4 राजयोग का संयोग, आज धनतेरस पर पूरे दिन होगी खरीदारी

आज से दीपावली उत्सव शुरू हो रहा है। धनतेरस दोपहर 12.35 के बाद शुरू होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे तक रहेगी। इस कारण धनतेरस की खरीदारी 10 और 11 नवबंर यानी शुक्रवार और शनिवार दोनों दिन होगी।

आज 4 राजयोग और एक 1 शुभ योग बन रहा है, इस तरह 5 शुभ योगों के कारण आज की गई खरीदारी और भी खास रहेगी। शाम को धन्वंतरि पूजा और यम दीपदान के लिए 1-1 मुहूर्त होंगे।

11 नवंबर को प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। इस कारण हर तरह की खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत के लिए दोनों दिन शुभ रहेंगे।