CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

राज्यसभा चुनाव के बाद हिमाचल की सियासत में गहमा गहमी,बीजेपी मेंबर्स को बाहर करने मार्शल बुलाने पर हंगामा

28-02-2024

मंत्री और विधायकों की नाराजगी के बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस ऑब्जर्वर्स से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। अब इस पर कांग्रेस हाईकमान फैसला लेगी। इससे पहले खबर आई थी कि सुक्खू ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जा सकता है।
कांग्रेस ऑब्जर्वर्स भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को हुई क्रॉस वोटिंग के बाद हालात संभालने हिमाचल पहुंच रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि कुछ विधायकों ने प्रियंका गांधी से फोन पर बात कर सीएम सुक्खू के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। बुधवार को सुबह 11 बजे मंत्री विक्रमादित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपमानित करने का आरोप लगाकर पद से इस्तीफा दिया था और कहा की गेंद अब आलाकमान के पाले में है।

इस बीच, हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिया है। इनमें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। विधानसभा में भाजपा मेंबर्स को बाहर करने के लिए मार्शल बुलाए जाने पर हंगामा हुआ।अगर फ्लोर टेस्ट हुआ तो कांग्रेस के लिए मुश्किल
भाजपा ने गवर्नर से फ्लोर टेस्ट की मांग की है। हिमाचल में कुल 68 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 35 है। कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के 25 विधायक हैं। 3 सीटों पर निर्दलीय विधायक जीते। राज्यसभा चुनाव में 6 कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को वोट दिया। अगर ये पाला बदलते हैं तो सुक्खू सरकार के पास 34 सीटें बचेंगी, यानी बहुमत से एक कम। स्पीकर और डिप्टी स्पीकर फ्लोर टेस्ट में वोट डाल नहीं सकते। फ्लोर टेस्ट हुआ तो कांग्रेस सरकार मुश्किल में होगी।