चंद्रयान-3 आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के साउथ पोल कर लैंड करेगा। इसे 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था। लैंडिंग होते ही यह 41 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर नया इतिहास लिखेगा।
लैंडर के चांद पर उतरते ही रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खीचेंगे और पृथ्वी पर सेंड करेंगे। अगर भारत इस मिशन में सफल रहा तो चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश होगा।
ईसरों के पूर्व डायरेक्टर प्रमोद काले के अनुसार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तापमान 230 डिग्री तक चला जाता है। इतनी कड़ाके की ठंड में दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान का काम कर पाना संभव नहीं है। इस कारण 14 दिन तक जब दक्षिणी ध्रुव पर रोशनी रहेगी, तभी तक इस मिशन को अंजाम दिया जाएगा।

More Stories
कभी बारिश, कभी लू…! देश में मौसम का ‘Mood Swing’ जारी ; यूपी में आंधी-बिजली से 13 की मौत
आमिर खान ने छोड़ी एडवोकेट उज्ज्वल निकम की बायोपिक! कारण जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या सुप्रीम कोर्ट आज देगा वक्फ अधिनियम के तीन विवादास्पद सवालों पर फैसला? जल्द ही होगी सुनवाई