CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

2023 में Google पर नंबर वन रहा Chandrayaan-3, किए गए सबसे ज्यादा सर्च

साल 2023 कुछ ही दिनों में खत्म हो रहा है। गूगल ने पूरे साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी की है। देश में 2023 में Chandrayaan-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये वही समय था, जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी। चंद्रयान-3 के बाद न्यूज इवेंट्स में कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये रिजल्ट 13 मई 2023 को आए थे। इसके बाद इजराइल का मुद्दा और एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बारे में जानने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।

चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र मिशन था। इसके तहत चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा से उड़ान भरी थी। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान ने चांद के साउथ पोल पर भारतीय समयानुसार शाम 6:04 बजे सफल लैंडिंग की। इसी के साथ भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 की सफलता को गूगल ने अगस्त में डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया था।