15-04-2023, Saturday
रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों ने 25 यात्रियों का किया रेस्क्यू
बस में 40 यात्री थे सवार
महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसा शुक्रवार देर रात खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी।
हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
More Stories
पद्म पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन शुरू, जानें क्या है पूरी प्रक्रिया
जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान सर में उठा तेज दर्द, अचानक हुई युवक की मौत, देखें- वायरल VIDEO
अहम मुद्दे छोड़ मंगलसूत्र और मुस्लिम लीग पर छिड़ी देश की सियासत, जानें कांग्रेस के मैनिफेस्टो का सच