07-04-2023, Friday
मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे बने अवैध स्टूडियो पर BMC ने शुक्रवार सुबह बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बनाया गया था।करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला यह हाईटेक स्टूडियो साल 2021 में बना था। इसे बनाने में करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें ‘रामसेतु’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग हुई। रामसेतु का बजट 150 करोड़ और आदिपुरुष का बजट 600 करोड़ बताया जाता है।
More Stories
वड़ोदरा को जल्द मिलेगी सुचारू जल आपूर्ति की सुविधा
भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का मेघालय में शुभारंभ
PM मोदी ने रोटियां बेलकर लंगर में बैठे लोगों को खिलाया खाना