महाराष्ट्र के पालघर की वैतरणा नदी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। बुधवार के दिन एक आदमी पर एक बुल शार्क ने हमला किया था। सुनने में आया है कि इस दुर्घटना में उस आदमी ने अपनी टांग खो दी है और अभी उसका इलाज चल रहा है।
उस आदमी का नाम विक्की गोवारी है। वह नदी में मछली पकड़ने गया था की तभी उस शार्क ने उसका पैर झपट लिया। उसकी पिंडली की मांसपेशियां पूरी तरह से फटने वाली थी। उसके दोस्तों ने उसे बचने के चक्कर में शार्क पर जानलेवा हमला किया जिससे शार्क की मौत हो गई।
यह शार्क सात फीट लंबी थी और उसका वजन 130 किलो था। वैसे तो यह अक्सर समुद्र के खारे पानी में ही देखि जाती है लेकिन, कभी-कभी यह साफ़ पानी में भी पाई जाती है। इसकी वजह जानकारी के हिसाब से अत्यधिक मछली पकड़ने, बायकैच का शिकार होने, क्षरण और निवास स्थान के नुकसान के कारण शिकार के आधार में कमी है। IUCN के अनुसार, यह दुनिया भर में विलुप्त होने का सामना कर रही शीर्ष शार्क में से एक हैं।

More Stories
अयोध्या में शर्मनाक घटना: महिलाओं की गोपनीयता पर हमला, गेस्ट हाउस कर्मचारी ने बनाया नहाते वक्त वीडियो
कन्हैया कुमार को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार, CM आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई
धर्म के नाम पर व्यापार की साज़िश? भारत की सबसे ताक़तवर मार्केटिंग स्ट्रेटेजी क्या बन गई है “धर्म”