CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   7:35:35

आदमी को मारने की कोशिश में मौत का शिकार हुई बुल शार्क

महाराष्ट्र के पालघर की वैतरणा नदी में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। बुधवार के दिन एक आदमी पर एक बुल शार्क ने हमला किया था। सुनने में आया है कि इस दुर्घटना में उस आदमी ने अपनी टांग खो दी है और अभी उसका इलाज चल रहा है।

उस आदमी का नाम विक्की गोवारी है। वह नदी में मछली पकड़ने गया था की तभी उस शार्क ने उसका पैर झपट लिया। उसकी पिंडली की मांसपेशियां पूरी तरह से फटने वाली थी। उसके दोस्तों ने उसे बचने के चक्कर में शार्क पर जानलेवा हमला किया जिससे शार्क की मौत हो गई।

यह शार्क सात फीट लंबी थी और उसका वजन 130 किलो था। वैसे तो यह अक्सर समुद्र के खारे पानी में ही देखि जाती है लेकिन, कभी-कभी यह साफ़ पानी में भी पाई जाती है। इसकी वजह जानकारी के हिसाब से अत्यधिक मछली पकड़ने, बायकैच का शिकार होने, क्षरण और निवास स्थान के नुकसान के कारण शिकार के आधार में कमी है। IUCN के अनुसार, यह दुनिया भर में विलुप्त होने का सामना कर रही शीर्ष शार्क में से एक हैं।