CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 20, 2024
2

असम विधानसभा चुनाव में BJP का AGP और UPPL के साथ गठबंधन

06 Mar. Assam: असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।राज्य के सीएम सर्बानंद सोनवाल माजुली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

असम चुनाव के लिए बीजेपी ने आज 70 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।असम में बीजेपी असम गण परिषद (AGP) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में है।
हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा कि AGP 26 सीटों पर और UPPL 8 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस बार हमारा टारगेट 100 सीट से ज्यादा जीतने का है।

गौरतलब है कि असम की 126 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। 2016 में हुए चुनाव में यहां बीजेपी ने सरकार बनाई थी।उसके 86 प्रत्याशी जीते थे, जबकि लंबे समय तक असम की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस महज 26 सीटों पर सिमट गई थी।इस बार असम की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन के बीच ही है।