CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

xr:d:DAFxOTOGMSE:1668,j:3871268811621682343,t:24041509

BJP ने किया अपना घोषणापत्र जारी, जानें क्या हैं इनके बड़े वादे

लोकसभा चुनाव 2024 के चलते कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया था। अब भारतीय जनता पार्टी ने भी कल अपना घोषणापत्र जारी किया है। इस घोषणापत्र का नाम “मोदी की गारंटी” रखा गया है। इसमें महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 14 स्तंभों के 30 वादे शामिल हैं।

घोषणापत्र में GYAN को लक्षित किया गया है – जिसमें ‘गरीब’ (Poor), ‘युवा’ (Youth), ‘अन्नदाता’ (Farmers), और ‘नारी’ (Women) के लिए योजनाएं शामिल हैं। यह भारत को समृद्ध बनाने, उसके अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और देश की विरासत के विकास को बढ़ावा देने सहित अन्य पर भी ध्यान केंद्रित करता है।

अपने घोषणापत्र की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ विकसित भारत के सभी चार मजबूत स्तंभों – युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों को सशक्त बनाता है। अपने 46 मिनट की स्पीच में उन्होनें पिछले 10 साल के कामकाज का लेखा-जोखा देते हुए कहा- हमने धारा 370, महिला आरक्षण जैसे वादे पूरे किए। इसमें 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर, गरीबों को मुफ्त राशन 2029 तक देने की गारंटी दी।

तो आइए जानते हैं कि बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में क्या लिखा है।

  • 70 साल से बड़े बुज़ुर्गों को आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।
  • UCC को देश भर में लागू किया जाएगा।
  • गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना 2029 तक चलाई जाएगी।
  • गरीबों को 3 करोड़ घर दिए जाएंगे।
  • मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रूपए की जाएगी।
  • CAA के तहत लोगों को नागरिकता दी जाएगी।
  • वन नेशन, वन इलेक्शन लागू किया जाएगा।
  • पेपर लीक नियंत्रण के लिए नियम लागू किया जाएगा।
  • फसलों की MSP में समय समय पर वृद्धि की जाएगी।
  • भारत-चीन, भारत-पाकिस्तान और भारत-म्यांमार सीमाओं पर बुनियादी ढांचा विकसित करने का वादा किया गया है।
  • भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनाने का वादा किया गया है।
  • 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है।
  • बुलेट ट्रैन का विस्तार किया जाएगा।
  • ट्रांसजेंडर को आयुष्मान भारत योजना में कवर किया जाएग।

तो यह हैं बीजेपी द्वारा किए गए अपने घोषणापत्र में बड़े वादे। बता दें कि पिछली बार के घोषणापत्र में जो वादे किए गए थे उनमें से धारा 370 हटाने का वादा, राम मंदिर बनवाने का वादा, CAA लागू करने का वादा, तीन तलाक हटाने का वादा और महिला आरक्षण बिल जैसे वादों को पूरा किया है। वहीँ दूसरी ओर पूरे देश में UCC लागू करना, गंगा नदी को साफ़ करना जैसे वादे आज भी पूरे नहीं हुए हैं।