CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 7, 2023

बिग बॉस विनर एल्विश पर सांपों की तस्करी का आरोप, FIR दर्ज

बिग बॉस OTT-2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांपों की तस्करी का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामले में शुक्रवार को FIR दर्ज की है। एल्विश पर रेव पार्टी करवाने का आरोप है। इस मामले का खुलासा बीजेपी सांसद मेनका गांधी से जुड़े ऑर्गनाइजेशन PFA ने स्टिंग ऑपरेशन से किया। PFA ने ही पुलिस में शिकायत भी की थी।

नोएडा पुलिस ने इस मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 9 सांप बरामद हुए हैं। इसके अलावा, 20 मिली स्नेक वेनम यानी सांप का जहर मिला है। नोएडा के फॉरेस्ट ऑफिसर प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सांप के जहर का इस्तेमाल रेव पार्टियों में नशे के लिए किया जाता है। ये एक यूट्यबर का गैंग है, जो इस तरह पार्टी कराता है।