CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   3:42:46

अमरनाथ में बादल फटने से बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत कई लापता

09-07-22

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 45 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है। फंसे यात्रियों को पंचतरणी ले जाया गया है। घटना के समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। कई शवों को मिट्‌टी काटकर मलबे से निकाला गया।

बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है। गांदरबल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अलर्ट मोड में हैं।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस और NDRF ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

0194 2313149
0194 2496240
9596779039
9797796217
01936243233
01936243018

घटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है।