CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Friday, May 2   3:07:17

Health Care: ठंड के मौसम में जरूर करें गुड़ का सेवन, मिलते हैं चौका देने वाले ये फायदे

गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह की गुनगुनी धूप और शाम को चलने वाली ठंडी पवन से मौसम सुहाना हो गया है। दिन के मुकाबले रात के तापमान में लगातार गिरावट से मौसम में ठंडक घुलने लगी है। वातावरण में बदलाव की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। लेकिन, इसके साथ ही इस बार बाहर से ही नहीं अंदरुनी तौर पर भी अपने शरीर का ख्याल भी रखिए। आज हम आपके लिए हेल्थ टिप्स लेकर आए हैं जो सर्दी के मौसम में आपके बेहद काम आने वाली है।

सर्दी का मौसम आते ही हम ऐसी चीजों का सेवन करते है जिसकी तासीर गर्म हो। ये हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। इसके लिए गुड़ सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। दरअसल गुड़ का सेवन सर्दियों में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में कैलरी के अलावा कई विटमिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

गुड़ की तासीर गर्म होती तो जो शरीर को ठंड के असर से बचाने में मददगार होता है। इसके अलावा एनीमिया होने पर आयुर्वेदिक चिकित्सक भी गुड़ और इससे बने खाद्य पदार्थ खाने की सलाह देता है। कई लोगों के इसके फायदों के बारे में पूरी जानकारी नहीं होगी, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सर्दियों में गुड़ खाने के क्या-क्या फायदे हैं।

गुड़ खाने के फायदे

  • गुड़ खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • शुगर क्रेविंग शांत करने में मददगार
  • स्किन का ग्लो मेंचेन रखने के लिए जरूरी
  • इसे खाने से पाचन शक्ति ठीक रहती है
  • आंखों की रौशनी बढ़ती है
  • शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।
  • हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है

अब बात करते हैं कि दिन में हमारे शरीर को रखने के लिए कितनी मात्रा में गुड़ का सेवन जरूरी है। यदि आप प्रति दिन एक से दो इंच का जुड़ के पीस का सेवन करते हैं तो आपको सेहत संबंधी कई लाभ मिलेंगें। जी हां और इतनी मात्रा में आप हर मौसम में गुड़ खा सकते हैं।