CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   7:09:36
flights

दिल्ली में 26 जनवरी तक नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध

गणतंत्र दिवस के चलते राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी तक सुबह 10. 20 से 12.45 तक नोंन शेड्यूल्ड फ्लाइट्स प्रतिबंध कर दी गई है।

गणतंत्र दिवस की तैयारियों और कर्तव्यपथ पर होने वाले मुख्य समारोह के चलते यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लागू रहेगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने इस फैसले को लेकर नोटिस जारी किया है। इससे पहले कुछ अपवादों के साथ केवल नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया था।

दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और रोजाना लगभग 1300 फ्लाइट्स को ऑपरेट करता है।