CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा वोटिंग

12-11-22

56 लाख लोग डालेंगे वोट, 412 उम्मीदवार मैदान में, CM जयराम बोले- पहले मतदान, फिर जलपान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा।इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पहले मतदान, फिर जलपान। प्रदेशवासी लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे उत्साह से भाग लें।

बता दें कि पूरे हिमाचल से 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य के करीब 56 लाख (55,92,882) मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर वोटर हैं।मतदान खत्म होने के बाद EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा। इस कमरों के बार दिन-रात पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस जवानों का कड़ा पहरा रहेगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।