CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम राज्य स्थापना दिवस

20-02-2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी और उनकी संस्कृति की सराहना की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, अरुणाचल प्रदेश के लोग भारत के विकास में समृद्ध योगदान दे रहे हैं। राज्य की संस्कृति की भी बहुत प्रशंसा की जाती है, विशेष रूप से वहां की जीवंत आदिवासी परंपराओं और समृद्ध जैव विविधता की। आने वाले वर्षों में अरुणाचल प्रदेश समृद्ध होता रहे।

मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा, भारत को मिजोरम की अनूठी संस्कृति, इसकी सुंदरता और यहां के लोगों की गर्मजोशी की भावना पर बहुत गर्व है। मिज़ोरम संस्कृति बहुत प्रेरणादायक है, जो परंपरा और सद्भाव के मिश्रण का प्रतीक है। मिजोरम की निरंतर प्रगति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा दिया गया था।

नार्थईस्ट के दो बेहद खूबसूरत कहे जाने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम असम से अलग होकर आज ही के दिन वजूद में आए थे। इसमें एक राज्य तो देश का दूसरा सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा राज्य बन गया है। आइए जानें आज इन दाेनों राज्यों के बारे में खास बातें..

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। पहाड़ों से घिरे अरुणाचल प्रदेश का अर्थ है कि उगते सूरज की भूमि। यह राज्य भूटान, तिब्बत, म्यांमार (बर्मा) जैसो देशों से घिरा है।  इसके अलावा यह भारतीय राज्यों में नागालैंड और असम से घिरा है।

1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने से पहले यह पूर्वोत्तर सीमांत एजेंसी कहा जाता था। अरुणाचल 20 फरवरी, 1987 को पूर्ण राज्य बना था। अरुणाचल प्रदेश में 16 जिले हैं और इसकी राजधानी ईटानगर है। अरुणाचल का उल्लेख कल्कि पुराण तथा महाभारत में मिलता है। अरुणाचल प्रदेश राज्य भी बेहद खूबसूरत है। यहां पर कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। सेला झील काफी ज्यादा खूबसूरत और चर्चित है। यहां तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी, ईटानगर, मालिनीथान, लीकाबाली, पासीघाट, भीष्मकनगर, परशुराम कुंड और खोंसा जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं।

मिजोरम

मिजोरम देश का एक पर्वतीय प्रदेश है। मिजोरम राज्य भी म्यांमार (बर्मा) और बांग्लादेश जैसे देशों से घिरा है।  इसके अलावा यह त्रिपुरा,म्यांमार, असम और मणिपुर जैसे भारतीय राज्यों से घिरा है।  इसके राज्य के उत्तर-मध्य भाग में राजधानी आइजोल है। 1972 से पहले  असम का एक लुशाई हिल्स जिला था। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 1972 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ इसके बाद मिजोरम केंद्रशासित प्रदेश बन गया। भारत सरकार और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में हुए ऐतिहासिक समझौते हुए थे।

ऐतिहासिक समझौते से 20 फरवरी, 1987 को मिजाेरम पूर्ण राज्य घोषित हुआ था। मिजोरम में प्राकृतिक सौंदर्य काफी ज्यादा है। वानतांग वाटरफाल यहां सबसे ऊंचा और बेहद खूबसूरत वाटरफाल है। इसके अलावा यह शिक्षा के क्षेत्र में केरल के बाद दूसरा सबसे पढ़ा-लिखा राज्य बन गया है।