CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 21, 2024
8de368c6-c838-418e-9286-94b7a7863cdd-1024x576

कांग्रेस के बाद अब भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में AAP

21 March 2022

भाजपा शासित राज्यों में करेंगे रोड शो

पंजाब में कांग्रेस को हराने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजरें भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात पर हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंडी में रोड शो करने जा रहे हैं।

खास बात है कि मंडी राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का क्षेत्र है। खबर है कि केजरीवाल 6 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रोड शो करेंगे। गुजरात में भी जल्द अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के रोड शो का आयोजन प्रस्तावित है।