वर्ल्ड कप 2023 के 30वें मैच में आज यानी 30 अक्टूबर को श्रीलंका का सामना अफगानिस्तान से हो रहा है। मैच दोपहर 2:00 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच में दोनों के हौसले बुलंद होंगे, क्योंकि दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मुकाबले जीतकर आ रही हैं। तीसरा वर्ल्ड कप खेल रही अफगानिस्तान ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया और वनडे इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, श्रीलंका ने अपने पिछले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 8 विकेट से ही मात दी।
इस मुकाबले में अफगानों के पास वर्ल्ड कप में श्रीलंका को पहली बार हराने का मौका है, जबकि 1996 की चैंपियन श्रीलंका लगातार तीसरी जीत की तलाश में उतरेगी।
![](https://vnmtvnews.com/wp-content/uploads/2023/09/334932638_5761922917268107_7483947632124436142_n.jpg)
More Stories
पेपर स्ट्रॉ की जगह प्लास्टिक स्ट्रॉ, ट्रंप के अजीबोगरीब फैसले की दिलचस्प कहानी
RTO में हड़ताल खत्म: 700 टेक्निकल अधिकारियों की वापसी, दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई आवेदनों की प्रक्रिया
दिल्ली चुनाव परिणाम: यमुना सफाई विवाद और गठबंधन राजनीति बनी हार की वजह?