CATEGORIES

October 2023
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
October 3, 2023

राजस्थान में खेल खेल में हादसा, 5 बच्चों की मौत

22 Mar. Rajasthan: राजस्थान में बिकानेर में रविवार को दम घुटने से पांच बच्चों की जान चली गई। मृतकों में 4 सगे भाई-बहन हैं। सभी की उम्र 8 साल से कम है। हादसा बच्चों के लुका-छिपी खेलने के दौरान हुआ। बच्चे छिपने के लिए घर में रखी अनाज की कोठरी (टंकी) में बंद हो गए। इसके बाद कोठरी का ढक्कन अचानक बंद हो गया। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। 4 बच्चों की मां बच्चों को तलाशते हुए कोठरी में पहुंची तो पांच बच्चों की लाश देखकर बेसुध हो गई।

घटना नापासर के हिम्मतासर गांव की है। यहां किसान भीयाराम का परिवार खेत में गया हुआ था। इसी दौरान पांच बच्चे घर पर थे। इसमें चार भीयाराम के बेटे-बेटियां थे जबकि पड़ोसी की भांजी थी। भीयाराम का बेटा सेवाराम (4 साल) के अलावा तीन बेटियां रविना (7 साल) राधा (5 साल) और टींकू उर्फ पूनम (8 साल) के साथ ही भीयाराम की भांजी माली पुत्री मघाराम घर पर खेल रहे थे।

इस दौरान सभी बच्चे लोहे की चादर से बनी अनाज की कोठरी में घुस गए। बच्चों के कोठरी के अंदर घुसने के बाद उसका ढक्कन नीचे आ गया और खुद ही बंद हो गया। टंकी की गहराई 5 फीट और चौड़ाई करीब 3 फीट है। यह इतनी भारी है कि बच्चे चाहकर भी इसे नहीं खोल सकते थे। घटना के दौरान घर में भी कोई नहीं था, वर्ना बच्चों की जान बच जाती।