CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 18, 2024

बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.45 लाख नए मरीज मिले, 2620 लोगों की मौत

24-04-21 Saturday

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सुनामी बनता जा रहा है। बीते 24 घंटे में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। देशभर में शुक्रवार को 3 लाख 44 हजार 949 मरीज पॉजिटिव आए, जबकि रिकॉर्ड 2,620 लोगों ने जान गंवाई।
राहत की बात ये है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 2,20,382 लोग ठीक हुए। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।
देश में एक्टिव केस यानी ऐसे मरीज जिनका इलाज चल रहा है, उनकी संख्या आज 25 लाख के पार हो गई है। अभी 25,43,914 लोगों का इलाज चल रहा है।