CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Monday, September 16   7:33:51
tax

ये अजीबों गरीब 10 TAX सुनकर रह जाएंगे आप भी हैरान!

टैक्स जिसका नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की नींदे उड़ जाती है। लेकिन, ये ऐसी चीज है जिसे मन हो या न हो लेकिन, भरना तो पड़ता ही है। आप अपना जीवन मजे से जी ही रहे होंते हैं कि सरकार आपके सामने एक नया टैक्स लेकर आ जाती है। लोगों को अपनी आय के मुताबिक सरकार को टैक्स देना होता है और देना भी चाहिए, क्योंकि इससे देश का डेवलपमेंट होता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे टैक्स भी लगते हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। कई स्थानों पर टॉयलेट फ्लश को लेकर टैक्स देना पड़ता है, तो कहीं टैटू बनवाने पर टैक्स लगता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टैक्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

1 टैटू पर टैक्स
आज के वक्त में टैटू बनवाना हर किसी का शौक बन चुका है, लेकिन यदि आपको इसपर भी टैक्स देना पड़े तो। जी हां, अमेरिकी राज्य अरकंसास में लोगों को टैटू के लिए छह प्रतिशत सेल्स टैक्स देना पड़ता है। क्या हुआ सुनकर हैरान रह गए। अभी रूकिए और भी ऐसे टैक्स है जिसे सुनने के बाद आप इस दुनियां में आए ही क्यों ऐसा सोचने लगेंगे।

2 ताश के पत्ते पर टैक्स
अमेरिका के अलबामा में लोगों को ताश के पत्ते खरीदने या बेचने के लिए भी टैक्स देना होता है। खरीदने वाले को 10 फीसदी प्रति ‘ताश की गड्डी’, जबकि बेचने वाले को 71 रुपये फीस के साथ ही 213 रुपये सालाना लाइसेंस के लिए टैक्स देने पड़ते हैं। हालांकि, यह टैक्स सिर्फ ताश के 54 (चौवन) पत्ते या उससे कम खरीदने वालों पर लागू होता है।

3 कद्दू पर टैक्स
अगर आपको पता चले कि कद्दू पर भी टैक्स लगता है, तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन अमेरिका के न्यू जर्सी में ऐसा ही होता है। यहां पर लोगों को कद्दू खरीदने के लिए भी टैक्स देना पड़ता है।

4 आइस ब्लॉक पर टैक्स
अमेरिका के एरिजोना में बर्फ का टुकड़ा (आइस ब्लॉक) खरीदने पर भी लोगों से टैक्स लिया जाता है। लेकिन, अगर लोग आइस क्यूब खरीदते हैं, तो उसके लिए कोई टैक्स नहीं है।

5 Pet पर टैक्स
अब आप सोच रहे होंगे की ये अतरंगी टैक्स केवल विदेशों में ही लिए जाते हैं लेकिन नहीं भारत में भी कई ऐसे टैक्स है। साल 2017 के अंत में पंजाब सरकार ने घरेलू जानवरों के मालिकों पर टेक्स लगाने का ऐलान किया था। ये टैक्स भी दो प्रकार के थे। पहला कुत्ते, बिल्ली, भेड़, सूअर और हिरणों के मालिकों से 250 रुपये हर साल वसूला जाएगा। दूसरा हाथी, गाय, ऊंट, घोड़े, भैंस और बैल के लिए 500 रुपये प्रति वर्ष लिया जाएगा।

6 टॉयलेट के फ्लश पर टैक्स
सबसे हैरानी वाली बात है कि अमेरिका के मैरीलैंड में टॉयलेट के फ्लश पर भी टैक्स लगता है। आपको यह जानकर अचंभा हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यहां की सरकार टॉयलेट फ्लश के इस्तेमाल पर लोगों से हर महीने लगभग 355 रुपये टैक्स वसूलती है। हालांकि, इन पैसों का इस्तेमाल नालों की साफ-सफाई पर किया जाता है।

7 दाढ़ी पर टैक्स
ये टैक्स सुनने के बाद तो जरूर आप यहीं सोच रहे होंगे कि अच्छा है कि हम भारत में रहते हैं। यहां ऐसे कोई अजीबों-गरीब टैक्स नहीं देना पड़ाता। 1535 में इंग्लैंड के सम्राट दो हफ्ते से ज्यादा दाढ़ी बढ़ाने वालों पर टैक्स लगाते थे। ऐसा ही टैक्स रूस में भी 1698 अट्ठानबे के दौरान लगता था।

8 कुंवारों पर टैक्स
शादी को बढ़ावा देने के लिए रोम में 9वीं शताब्दी में बैचलर टैक्स लगाया जाता था। इसके बाद बच्चे न करने वाले कपल्स पर भी सरकार टैक्स लगाती थी।

9 गाय की डकार पर टैक्स
डकार आना एक आम शारीरिक घटना है। जब खाना ठीक से नहीं पचता, तो मुंह से डकार आती है. इंसानों की तरह गायों को भी डकार आती है। लेकिन एक देश में इनकी डकार पर अलग से टैक्स देने का नियम था। यह देश है न्यूजीलैंड. यहां की सरकार ने हाल ही में घोषणा की है कि गाय की डकार पर लगने वाले टैक्स को हटाया जाएगा। क्योंकि वहां के रिसर्चर्स का मानना है कि पशुओं की डकार से शहर में ग्रीमहाउस गैस बढ़ रही है।

10 खिड़कियों पर टैक्स
इंग्लैंड और वेल्स के राजा विलियम तृतीय ने 1696 छियानबे में खिड़कियों पर टैक्स लगा दिया था। इसमें लोगों को खिड़कियों की संख्या के हिसाब से टैक्स देना पड़ता था। राजा का खजाना खाली था और उसकी हालत सुधारने के लिए उसने यह तरकीब अपनाई। जिन घरों में 10 से अधिक खिड़कियां होती थीं उन्हें दस शिलिंग टैक्स देना पड़ता था। इससे बचने के लिए कई लोगों ने अपनी खिड़कियों को ईंटों से कवर कर दिया था। लेकिन इससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित होने लगा। आखिर 156 साल बाद 1851 में जाकर यह टैक्स खत्म हुआ।

जब भी बजट पेश किया जाता है तो ज्यादातर लोगों की नजर टैक्स पर मिलने वाली छूट पर रहती है। ऐसे में ये सारे अतरंगी टैक्स जिनका आम लोगों पर लगना समझ से परे था। इस पर आपकी क्या राय है हमें कमंट कर के जरूर बताएं।