इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने पाकिस्तान के पेशावर शहर की एक मस्जिद में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। जिसमें 50 से अधिक लोगों की जान चली गई थी। शुक्रवार को दो आतंकवादियों ने पेशावर में मस्जिद के पास पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं। उसके बाद एक आतंकवादी ने इमारत में घुसकर विस्फोट कर दिया। इस हमले में 57 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी शुक्रवार को इस विस्फोट की निंदा की थी।
More Stories
“रमजान के महीने में मैंने गाजा युद्ध भी रुकवाया था”- PM मोदी
आंध्र प्रदेश में हिंसा के खिलाफ सख्त एक्शन, कई अधिकारियों पर गिरी गाज
आज की बड़ी खबरों पर एक नजर- स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, चारों धाम में 31 मई तक VIP दर्शन नहीं