CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Friday, September 20   6:35:05

बढ़ती महंगाई ने पिछले 6 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ा

देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर जनवरी में 7 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के टार्गेट रेंज से आगे निकल गई है। इससे पहले जून, 2021 में रिटेल इंफ्लेशन RBI के टार्गेट रेंज से ऊपर रहा था। नेशनल स्टैटिकल ऑफिस (NSO) के मुताबिक, जनवरी 2022 में महंगाई दर 6.01% रही जो पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा है। जनवरी 2022 में महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। इससे पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि इस बार महंगाई दर 6% रह सकती है, इसकी वजह बेस इफेक्ट है। RBI ने 2022 की पहली तिमाही में 5.7% खुदरा महंगाई दर रहने का अनुमान जताया था। हालांकि फरवरी और मार्च में महंगाई दर में नरमी रहने के संकेत हैं।