उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही में फर्जी वोटिंग की सूचना पर बवाल हो गया। थाना गेट पर धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी-चार्ज कर दिया। गुस्साएं लोगों ने थाने पर पथराव किया।भाजपा प्रत्याशी से धक्का-मुक्की हो गई। एडीएम व एसपी सिटी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। धरने पर बैठे लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद एसपी सिटी ने माइक से एसओ को लाइनहाजिर करने की बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया। मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। वहीं, दूसरी ओर हवाई फायरिंग भी हुई। जिसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट का YouTube चैनल हैक, तुरंत जानें हैकिंग से बचने की ये धांसू टिप्स!
वडोदरा: विश्वामित्री नदी अतिक्रमण मामले में भाजपा विधायक केयूर रोकडिया का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
अमेरिका में गुजराती ध्रुवी पटेल के सिर सजा ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024’ का ताज, अभिनेत्री बनने का सपना