CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Sunday, September 22   3:38:54

भारत ने जीता एशिया कप का खिताब

भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

टीम इंडिया ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारत ने 102 रन के लक्ष्य को 21.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए और वो नाबाद रहे। उनके अलावा शकील रशीद ने 31 रन बनाए। भारत ने 8वीं बार अंडर 19 एशिया कप जीता है। भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

श्रींलका ने पहले खेलते हुए 38 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार भारत को जीतने के लिए 102 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। श्रीलंका की पारी में 33 ओवर के दौरान तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 74 रन था। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो इसे 38-38 ओवर का कर दिया गया। श्रीलंका ने बचे हुए ओवरों में दो और विकेट गवांकर 32 रन जुटाए।