हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास स्थित पेट्रोल पंप संचालक कुलदीप राठी ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह छह बजे से 16 नवंबर को सुबह छह बजे तक कहीं पर पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा।
ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन व पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में वह 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान सरकारी वाहन, एंबुलेंस व पुलिस के वाहनों को ही तेल मिलेगा।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार