CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Monday, September 16   8:14:26

RIP Puneeth Rajkumar: पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Sandalwood industry के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। वह महज 46 साल के थे। पुनीत को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।