उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार वापस हासिल करने की जुगत में लगी कांग्रेस आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राज्य के 30 हजार गांवों के 90 लाख लोगों तक पहुंच बनाने के लिए आज से ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ चलाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीते बृहस्पतिवार को बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर आगामी 19 अगस्त से जय भारत महा संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान पार्टी नेता और कार्यकर्ता प्रदेश के 30 हजार च गांवों और वार्ड में 75 घंटे तक रुकेंगे और आम लोगों से मुलाकात करके उन्हें कांग्रेस पार्टी के योगदान के बारे में बताएंगे।
More Stories
अरविंद केजरीवाल छोड़ेंगे सीएम हाउस, आतिशी को सौंपा कमान
लेबनान में पेजर धमाके: 18 की मौत, 3000 से ज्यादा घायल; इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद पर हमले का आरोप
प्रेरणा 2024: दिव्यांगजनों की उपलब्धियों को सलाम, एशिया का सबसे बड़ा महोत्सव तैयार