CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Thursday, September 19   4:42:45

महिलाओं के साथ तालिबान नहीं करेगा कोई भेदभाव

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के साथ ही भारी संख्या में लोग देश छोड़ कर जाना चाह रहे हैं वहीं सबसे बड़ी समस्या अफगानी महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की बनी हुई है। इस बीच पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद मंगलवार को तालिबान के
प्रवक्ता ने अपना पहला प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तालीबान का कहना है कि महिलाओं को इस्लामी कानून के तहत अधिकार दिए जाएंगे।
तालिबान ने इस्लामी कानून के तहत महिलाओं के अधिकारों का सम्मान करने का वादा किया और अपना विरोध करने वालों को माफी देने तथा सुरक्षित अफगानिस्तान सुनिश्चित करने की घोषणा की।