CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   3:40:08

Viral: क्या आपने खाई है कभी सोने के तड़के वाली दाल! नहीं, तो यहां चख सकते हैं जायका

दाल फ्राय, दाल तड़का, दाल जीरा फ्राय, दाल मुगलाई, दाल बटर फ्राय, बटर दाल तड़का। आप जब भी किसी रेस्टोरेंट या ढाबे पर जाते है तो आपने उनके मेन्यू में कई बार इन दालों का नाम सुना ही होगा। क्या हुआ पढ़ कर भूख लग गई। अभी तो ये शुरुआत है आगे हम जिस मेन्यु की बात करने जा रहे हैं उसे सुनकर ही आपके होश उड़ जाएंगे। सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार का दुबई में पहला रेस्तरां काश्कान एक खास डिश की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल इसलिए क्योंकि यहां आने वालो को यह खास डिश रॉयल फील दे रही है।

इंस्टाग्राम पर ‘दाल कशकन’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक रेस्टोरेंट का वेटर एक कटोरे में सोने का पाउडर दिखाता है। फिर वह उसे दाल में मिला देता है। जिसे प्रीमियम मसालों और घी से तैयार किया जाता है। इस डिश को लकड़ी के बक्से में परोसा जा रहा है। वेटर ग्राहक को इस डिश की खासियत भी बताता है। आपको बता दें कि ये सोने के तड़के वाली दाल की कीमत 58 दिरहम (लगभग ₹ 1,300) है।

लिंक पर जाकर देखें पूरा वायरल वीडियो

लकड़ी के बक्से में परोसी जा रही ये दाल
इस 24k सोने की दाल का नाम कश्कन दाल है। यह दाल विशेष प्रीमियम मसालों और सोने के पाउडर के साथ शुद्ध घी से बनाई जाती है। इस दाल को परोसने का तरीका भी बेहद खास है। यह दाल एक छोटे लकड़ी के बक्से में परोसी जाती है। यह खास फ्यूज़न किसी और के नहीं बल्कि मशहूर मास्टरशेफ रणवीर बरार के दिमाग की उपज है। कश्कान दुबई में इसके रेस्तरां में से एक है। यह डिश भारत और दुबई बॉर्डर के बीच की दूरी कम कर देती है। इस व्यंजन को बनाने के पीछे एक विचार दुबई की समृद्धि को भारतीय मसालों के साथ मिलाना है।

कश्कन की लोकप्रिय गोल्ड तड़का दाल
एक कटोरी कश्कन दाल की कीमत 1300 रुपये है। अब लोग इस डिश के साथ कुछ मजाक भी जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि इस दाल को भाई डिब्बे में बंद करके कितने सालों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। हालांकि, कुछ लोग सोने की खपत पर सवाल उठा रहे हैं। खाने योग्य सोने को सजाकर और थोड़ी मात्रा में मिलाकर खाया जा सकता है। हालाँकि, शरीर पर इसके पोषण संबंधी प्रभाव और दीर्घकालिक प्रभावों पर कोई अपडेट नहीं है।